बिग बॉस 16 में नज़र आई प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी। दोनों शो के आखिरी हफ़्तों में एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़ी रहीं। शो खत्म होने के बाद भी दोनों अक्सर इवेंट, पार्टी में साथ देखी गईं। लेकिन अब अर्चना के मुताबिक दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं। हाल में एक इंटरव्यू इ अर्चना ने बताया कि कैसे प्रियंका के बर्ताव की वजह से उनका दिल टूट गया था।
अर्चना गौतम ने बर्थडे पार्टी पर खर्च किए थे साढ़े सात लाख
अर्चना गौतम ने हाल में टेलीटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने प्रियंका से अपने बर्थडे के बाद से बात नहीं की है। अर्चना ने अपनी बिग बॉस की दोस्त को ग्रैंड बर्थडे पार्टी में आने का इनवाइट किया था। पार्टी वाले दिन प्रियंका ने अर्चना को शाम को बर्थडे में शामिल होने का वादा भी किया लेकिन वो नहीं पहुंची। अर्चना ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी इस बर्थडे पार्टी पर एक झटके में 7.5 लाख रुपए खर्च कर दिए थे। इस घटना के बाद उनका दिल ऐसा टूटा की आज तक दोनों के बीच में बात नहीं होती है।
![archana gautam archana gautam](https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2022/12/03/16_9/16_9_6/archana_gautam_1670049881.jpg)
पहले भी अर्चना हुईं हैं हर्ट
वैसे ये पहला मामला नहीं है। अर्चना को अपनी एक्ट्रेस दोस्त की वजह से पहले भी ठेस पहुंच चुकी है। पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने अपने जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी दी थी जिसमें अर्चना खुद इतनी दूर पहुंची थीं। लेकिन इस सेलिब्रेशन ने प्रियंका पर खुद को इग्नोर करने का आरोप लगाया था। अब दोनों के बीच दरार आ चुकी है।
![priyanka chahar choudhary priyanka chahar choudhary](https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2023/02/10/16_9/16_9_6/priyanka_chahar_choudhary_1676020223.jpg)
बिग बॉस के बाद खुल गई किस्मत
बता दें, बिग बॉस 16 के दौरान दोनों की दोस्ती और लड़ाई मशहूर हुई थी। प्रियंका चाहर चौधरी ने टॉप तीन में अपनी जगह बनाई थी। जबकि अर्चना पहले ही शो से आउट हो चुकी थी। इस शो के बाद प्रियंका को कई बड़े प्रोजेक्ट म्यूजिक वीडियो, रणदीप हुड्डा के साथ काम मिला। वहीं अर्चना गौतम खतरों के खिलाड़ी 13 में नज़र आई थीं।