‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता है। दरअसल, शो में आ रहे ट्विस्ट की वजह से दर्शक अक्सर ट्विटर पर इस शो के बारे में बात करते रहते हैं। वे सिर्फ इस शो की कहानी के बारे में ही नहीं शो के कलाकारों के बारे में भी डिस्कस करते हैं। ऐसे में अपने सोचा आपको शो से जुड़े एक अहम किरदार के बारे में बताते हैं।
आप ऊपर दी गई तस्वीर में नजर आ रही बच्ची को पहचाना? नहीं! अरे इस बच्ची की वजह से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मजेदार ट्विस्ट आने वाला है। अभी भी नहीं पहचाना! कोई बात नहीं। हम आपको इस एक्ट्रेस का नाम बताते हैं। इस एक्ट्रेस का नाम समृद्धि शुक्ला है। जी हां, ये ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिरा शर्मा है।
समृद्धि एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डबिंग से ही की थी। उन्होंने बतौर वॉयस आर्टिस्ट ‘द किसिंग बूथ 2’, ‘गुंजन सक्सेना’, ‘माइटी लिटिल भीम’, ‘एनिमल’, ‘पावर प्रोजेक्ट’ समेत कई सारी फिल्मों और सीरीज में अपनी आवाज दी है।
वॉयस ओवर आर्टिस्ट बनने के बाद समृद्धि ने एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया। उन्होंने ‘सावी की सवारी’ से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया और फिर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहचान हासिल की। बता दें, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कमान संभालने वाली अभिरा उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उनका जन्म 2001 में हुआ था और अभी वह 23 साल की हैं।