32 C
Patna
Monday, July 8, 2024

कार्तिक आर्यन की मां ने एक्टर के लिए पसंद कर ली बहू? बोलीं- डॉक्टर लड़की…, बॉलीवुड न्यूज़ Ibomma


द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड का नया प्रोमो आ गया है। यह एपिसोड कपिल शो का आखिरी एपिसोड होगा। इस एपिसोड में कार्तिक आर्यन अपनी मां डॉक्टर माला तिवारी के साथ पहुंचेंगे। साथ ही, गेस्ट में उनके पिता भी शो में मौजूद रहेंगे। शो का जो प्रोमो आया है उसमें कार्तिक आर्यन की मां अपने बेटे के बहुत से राज खोलती नजर आ रही हैं। वहीं, शो में कार्तिक आर्यन का स्वयंवर भी होगा। शो के प्रोमो में कार्तिक की मां ये बताती नजर आ रही हैं कि उन्हें कार्तिक के लिए कैसी लड़की चाहिए।

शो के प्रोमो में नर्वस दिखे कार्तिक

शो का जो प्रोमो वीडियो नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। प्रोमो में कार्तिक आर्यन और उनकी मां मेजदार बातें करते दिखेंगे। शो के प्रोमो में कार्तिक आर्यन कहते नजर आएंगे कि वो आजतक इतना नर्वस नहीं हुए जितना आज हो रहे हैं।

See also  Panchayat’s Pankaj Jha aka Vidhayak says Pankaj Tripathi, Anurag Kashyap are my friends | पंचायत के ‘विधायक जी’ के बदले सुर: बोले-'पंकज त्रिपाठी और अनुराग कश्यप के बारे में कुछ गलत नहीं कहा, वो मेरे दोस्त हैं' Ibomma

कार्तिक के लिए मां ने फाइनल की लड़की

शो के प्रोमो में कार्तिक आर्यन की मां उनके लिए लड़की भी ढूंढती नजर आ रही हैं। आप देखेंगे कि कुछ लड़कियां स्टेज पर खड़ी हैं और अपने बारे में बता रही हैं। कार्तिक आर्यन की मां अपने बेटे के लिए डॉक्टर लड़की खोज रही हैं। उन लड़कियों में से एक लड़की डॉक्टर होती है। कार्तिक की मां वो सुनकर खुश हो जाती हैं।

कार्तिक को भी पसंद आई एक लड़की

वहीं, एक लड़की कार्तिक आर्यन से कहती है कि मैं आपका फोन कभी नहीं चेक करूंगी। इतना सुनते ही कार्तिक आर्यन कहते हैं डन। कपिल शर्मा उनकी मां से कहते हैं आपका बेटा इंजीनियर है। इसपर उनकी मां कहती हैं कि ठोक-पीट कर इंजीनियरिंग करवाई है। कार्तिक अपनी मां से कहते हैं कुछ तो पॉजिटिव बोल दो।

See also  वीकेंड में बढ़ी कार्तिक आर्यन की फिल्म की कमाई, जानें दो दिनों में छापे कितने करोड़, बॉलीवुड न्यूज़ Ibomma

कपिल ने कार्तिक के पिता की भी ली चुटकी

गेस्ट में कार्तिक आर्यन के पिता भी नजर आएंगे। कपिल शर्मा उनकी चुटकी लेते भी नजर आएंगे। वो कहेंगे, मैं सोच रहा हूं जब बेटे की इतनी जासूसी करती हैं तो डॉक्टर साहब आप का क्या होता होगा। इसपर कार्तिक आर्यन की मां मजेदार अंदाज में कहती हैं, उनपर भरोसा है इसपर (कार्तिक) नहीं है। इस बार का एपिसोड बेहद ही मजेदार होने वाला है।



Source link

Arvind Kumar
Arvind Kumarhttp://ibomma.work
Ibomma: Ibomma Movies News And Reviews, Get Latest Entertainment News From Bollywood, Ibomma Telugu, Ibomma Tamil Movies.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles