32 C
Patna
Monday, July 8, 2024

किंग कोहली से पीछे रह गए शाहरुख खान और रणवीर सिंह, आलिया-दीपिका में किसकी ब्रैंड वैल्यू ज्यादा? देखें लिस्ट Ibomma


स्टार्स के ब्रांड वैल्यूएशन 2023 की रिपोर्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है। इस लिस्ट के मुताबिक, क्रिकेट के किंग विराट कोहली का नाम टॉप पर है। विराट कोहली ने शाहरुख खान और रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं, आलिया भट्ट भी इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से आगे निकल गई हैं। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन से स्टार्स शामिल और कौन किस नंबर पर। 

कितनी है विराट कोहली की ब्रैंड वैल्यू?

Kroll सेलिब्रिटी ब्रैंड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, विराट कोहली भारत के सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी बन गए हैं। विराट कोहली की ब्रैंड वैल्यू 227.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। बता दें, लिस्ट में दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह का नाम शामिल है। वहीं, तीसरे नंबर पर शाहरुख खान का नाम है। 

See also  Ashmit Patel's clarification on leaking of MMS with Riya | रिया के साथ MMS लीक होने पर अश्मित की सफाई: कहा- मुझे दोषी माना गया, ये संगीन आरोप थे, जैसे किसी ने रेप के आरोप लगाए हों Ibomma

लिस्ट में तीसरे नंबर पर शाहरुख खान

इस लिस्ट में रणवीर सिंह की ब्रैंड वैल्यू 203.1 मिलियन डॉलर है। रणवीर सिंह टिफ़नी एंड कंपनी, जोमैटो, विक्स जैसे ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं। वहीं, अगर शाहरुख खान की बात करें तो वो लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनकी ब्रैंड वैल्यू 120.7 मिलियन डॉलर है। । शाहरुख खान विमल, मिंत्रा, टािइड, एवरेस्ट के मसालों जैसे ब्रैंड को एंडोर्स करते हैं। 

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर अक्षय कुमार का नाम शामिल है। सरफिरा एक्टर की ब्रांड वैल्यू 111.7 मिलियन डॉलर है। अक्षय कुमार डाबर, कजारिया जैसे ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं। बता दें, अक्षय कुमार अपनी क्लोदिंग कंपनी फोर्स IX को भी एंडोर्स करते हैं। 

See also  youtube ai song new feature dream track coming soon know full details Ibomma

आलिया भट्ट ने दीपिका पादुकोण को छोड़ा पीछे

अगर आलिया भट्ट की बात करें तो उन्होंने रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ दिया है। आलिया भट्ट की ब्रांड वैल्यू 101.1 मिलियन डॉलर है। वो लिस्ट में पांचवे  नंबर पर हैं। अगर दीपिका की बात करें तो वो छठे नबंर पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 96 मिलियन डॉलर है। 

इस लिस्ट में क्रिकेटर एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर का भी नाम शामिल है। लिस्ट में अमिताभ बच्चन नौवें नंबर पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 83.6 मिलियन डॉलर है। वहीं, लिस्ट में 10वें नंबर पर सलमान खान हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 81.7 मिलियन डॉलर है। 

See also  Nana Patekar broke silence over Tanushree Dutta's harassment allegations, said it was all a lie | Nana Patekar broke silence after years on Tanushree's allegations of harassment, said Ibomma



Source link

Arvind Kumar
Arvind Kumarhttp://ibomma.work
Ibomma: Ibomma Movies News And Reviews, Get Latest Entertainment News From Bollywood, Ibomma Telugu, Ibomma Tamil Movies.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles