32 C
Patna
Monday, July 8, 2024

बिग बॉस घर में नजर आएंगी कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर से ले चुकी हैं पंगा, टीवी न्यूज़ Ibomma


बिग बॉस ओटीटी 3 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फैंस का ये इंतजार 21 जून को खत्म होगा। शो के कंटेस्टेंट को लेकर एक के बाद एक कई नाम सामने आ रहे हैं। अब खबर है कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा भी नजर आएंगी। अंजलि इससे पहले कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप में नजर आ चुकी हैं। उस शो में अंजिल की दोस्ती बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी से थी। हालांकि, शो से बाहर आने के बाद अंजलि और मुनव्वर की दोस्ती खत्म हो गई थी। 

शो में जानें के लिए अंजलि अरोड़ा तैयार

द फ्री प्रेस जर्नल की मानें तो अंजलि अरोड़ा की एंट्री शो में कंफर्म है। सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा अपने कंटेट के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। शो में अंजलि अरोड़ा की एंट्री को लेकर फैंस उत्साहित हैं। अंजलि अरोड़ा के करीबी सूत्र ने बताया कि अंजलि बिग बॉस में हिस्सा लेने को लेकर काफी रोमांचित हैं। वो शो में जाने के लिए तैयार हैं और अपनी पैकिंग कर रही हैं। 

See also  'Bade Miyan Chote Miyan' ने बॉक्स ऑफिस में लहराई झंडा: 'मैदान' को पीछे छोड़ते हुए बनी टॉप फिल्म!

मुनव्वर से हो चुका है पंगा

बता दें, लॉकअप शो में अंजलि अरोड़ा की दोस्ती मुनव्वर फारूकी से थी। हालांकि, शो के खत्म होते-होते दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं। इतना ही नहीं, उस वक्त दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबर भी सामने आई थी। अंजलि अरोड़ा ने ऐसी खबरों को हमेशा गलत बताया है। मुनव्वर जब बिग बॉस के घर में थे तब अंजलि ने मुनव्वर पर निशाना भी साधा था। उन्होंने कहा था कि मुनव्वर को बहुत अच्छे से पता है कि शब्दों और लड़कियों के साथ कैसे खेलना है। 

अनिल कपूर करेंगे होस्ट

बिग बॉस ओटीटी को इस बार सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे। वहीं, अगर घर में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की बात करें तो आपको दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दिक्षित गेरा, कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन, शहजादा जैसे स्टार्स नजर आ सकते हैं।  

See also  What is happening behind Zaheer Iqbal at Sonakshi Sinha's reception? You can't stop laughing after watching the video, you will say- look behind! Ibomma



Source link

Arvind Kumar
Arvind Kumarhttp://ibomma.work
Ibomma: Ibomma Movies News And Reviews, Get Latest Entertainment News From Bollywood, Ibomma Telugu, Ibomma Tamil Movies.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles