32 C
Patna
Monday, July 8, 2024

Kangana got slapped at the airport, ex BF Hrithik roshan reacts | कंगना को एयरपोर्ट पर पड़ा थप्पड़, सपोर्ट में फिल्मी सितारे: एक्स बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट, कभी आपसी विवाद के चलते कोर्ट गया था मामला Ibomma


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

6 जून को कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ मार दिया। अनुपम खेर, शबाना आजमी जैसे चंद सेलेब्स के अलावा इंडस्ट्री से किसी स्टार ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था, हालांकि अब कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन ने भी इस पर रिएक्ट किया है। जिनसे कभी कंगना का विवाद रह चुका है।

हाल ही में जर्नलिस्ट फाय डिसूजा ने कंगना रनोट के सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ‘सांसद कंगना रनोट को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारा गया है। हिंसा किसी बात का जवाब नहीं हो सकती है। खासकर उस देश में जहां गांधी की विचारधार अंहिसा को फॉलो किया जाता हो। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमारी सोच क्या है और किसने क्या स्टेटमेंट दिया है। हम हिंसा से किसी का जवाब नहीं दे सकते’।

आगे फाय ने लिखा है, ‘ये बहुत खतरनाक है जब सिक्योरिटी के लिए खड़ा हुआ व्यक्ति ही यूनिफॉर्म में हिंसा से जवाब देता है। सोचिए, अगर हम लोग जो पिछले 10 सालों से सत्ता पर सवाल उठाते हैं उनके साथ एयरपोर्ट पर कॉन्स्टेबल शोषण करता, जिसकी सोच अलग है’।

See also  Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding couple disable their instagram comment section after posting wedding pic Ibomma

जर्नलिस्ट फाय डिसूजा की इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट किया है। रिएक्ट करने वालों में ऋतिक रोशन का भी नाम शामिल है। ऋतिक के अलावा आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, सोनी राजदान, सोनाक्षी सिन्हा, एकता कपूर, अर्जुन कपूर ने भी पोस्ट पर रिएक्ट कर कंगना का सपोर्ट किया है।

कभी ऋतिक रोशन से था कंगना का विवाद, कोर्ट गया था मामला

एक समय में कंगना रनोट और ऋतिक रोशन रिलेशनशिप में थे। दोनों काइट्स और कृष 3 में साथ नजर आए थे। हालांकि चंद महीनों में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। साल 2016 में ऋतिक रोशन ने कंगना के खिलाफ स्टॉकिंग और हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज की थी। केस होने के बाद कंगना ने ऋतिक पर काउंटर अटैक किया और कहा कि ऋतिक रोशन अपना अफेयर छिपाने के लिए ये सब कर रहे हैं, जिससे उन्हें तलाक में फायदा मिल सके। उस समय ऋतिक रोशन और सुजैन खान तलाक लेने वाले थे। कई महीनों तक चर्चा में रहे इस केस को कोर्ट ने सबूतों की कमी के चलते बंद कर दिया था। कंगना ने आप की अदालत में भी ऋतिक पर कई आरोप लगाए थे।

जावेद अख्तर पर भी लगे थे संगीन आरोप, दर्ज हुआ था मानहानि का मुकदमा

See also  राहा का हाथ थामे जब इटली की सड़कों पर दिखे रणबीर तो फैंस को आई ऋषि कपूर की याद, वायरल हुई ये तस्वीर Ibomma

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनोट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और कैंप कल्चर के खिलाफ भी कई बयान दिए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब उनका ऋतिक रोशन से विवाद चल रहा था, तब जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाया था। कंगना ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें धमकी दी थी कि ऋतिक को विवादों में न घसीटें। हालांकि कंगना को जावेद अख्तर के खिलाफ बयान देना भारी पड़ा था। जावेद अख्तर ने बयान सामने आने के बाद कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।



Source link

Arvind Kumar
Arvind Kumarhttp://ibomma.work
Ibomma: Ibomma Movies News And Reviews, Get Latest Entertainment News From Bollywood, Ibomma Telugu, Ibomma Tamil Movies.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles